बांका: कमड्डी गांव में पति ने पत्नी को बंधक बनाकर गर्म लोहे से जलाया, गंभीर रूप से घायल
Banka, Banka | Nov 30, 2024 कमड्डी गांव में निर्दयी युवक अभय कुमार ने अपने ही पत्नी प्रियंका देवी को घर में बंधक बनाकर उसे गर्म लोहा से शरीर पर दर्जनों जगहों पर दाग कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद महिला जख्मी हालत में शनिवार को दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। इधर पुलिस ने बताई की लिखित शिकायत देने को कहा गया है। उसके बाद उसके पति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।