अमरोहा जनपद में प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर के विरोध में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन से पहले पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया समेत कई वरिष्ठ नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे गांधी मूर्ति के पास धरना-प्रदर्शन कर सरकार के फैसले का विरोध करने जा रहे थे,।