कौंच: कोंच मौजा बदनपुरा में किसानों की भूमि पर जबरन नाला खुदाई का आरोप, नगरपालिका के खिलाफ एसडीएम से रोक की गुहार लगाई
Konch, Jalaun | May 7, 2026 कोंच में किसानों ने नगर पालिका परिषद पर निजी कृषि भूमि में जबरन नाला खुदवाने का आरोप लगाया है, गुरुवार दोपहर 1 बजे किसानों ने एसडीएम कोंच को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, वही किसानों का कहना है कि मौजा कोंच बदनपुरा स्थित उनकी पुश्तैनी भूमि पर जेसीबी से खुदाई कर नाला निर्माण कराया जा रहा है, जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है।