बिंदकी: पारादान गांव की 9 माह की गर्भवती महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा हड़कंप, रो-रोकर बेहाल
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के पारादान गांव निवासिनी मंजू देवी उम्र 23 वर्ष पत्नी रविंद्र कुमार रैदास 9 माह की गर्भवती थी। अचानक उसके पेट में दर्द उठा तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। जहा से मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार की सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया गया।