सैदपुर: रोहित हत्याकांड में नया मोड़, 11 सेकंड का कथित ऑडियो वायरल, हत्या से पहले दी गई हत्या की जानकारी
शादियाबाद थानाक्षेत्र के करीमुल्लाहपुर गाँव के निकट नहर किनारे खेत में मिले 25 वर्षीय युवक रोहित यादव के शव के प्रकरण में अब एक नया मोड़ सामने आया है। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को सोशल मीडिया पर 11 सेकेंड का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि हत्या से पहले रिकॉर्ड की गई ऑडियो में सुनाई देने वाली आवाज मृतक रोहित यादव की ही है।