सिरसागंज: हाईवे स्थित हैबतपुर ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्लीपर बस, यात्री बाल-बाल बचे
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब हैबतपुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्लीपर बस ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। जब उरई (जालौन) से जयपुर जा रही निजी बस अनियंत्रित हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।