कालपी: कदौरा थाने में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नई परंपरा न शुरू करने की अपील
Kalpi, Jalaun | Jun 14, 2026 कदौरा थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार सुबह 11 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। सीओ अवधेश सिंह ने कहा कि मोहर्रम पर कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी और ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी आपत्तिजनक या भ्रामक सूचना की तुरंत पुलिस को दे।