शाजापुर: पिन्दोनिया पंचायत कार्यालय से सचिव के नदारद रहने से परेशान ग्रामीणों ने शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की
शाजापुर: पंचायत कार्यालय से सचिव के नदारद रहने से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। ग्राम पंचायत पिन्दोनिया के दर्जनों ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने शिकायती आवेदन देकर बताया कि पंचायत सचिव ओमप्रकाश राजपूत ग्राम पंचायत कार्यालय में 15-15 दिन तक नही पहुंचते हैं जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।