शाजापुर: मक्सी रेलवे फाटक के पास मिला एक व्यक्ति का शव, जीआरपी चाैकी पुलिस कर रही मामले की जांच
मक्सी रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। मक्सी जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया। माना जा रहा है कि व्यक्ति की माैत रेल की चपेट में आने से हुई होगी। फिलहाल जीआरपी पुलिस मक्सी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतक संदीप पिता कमल बैरागी निवासी कनासिया नाका तराना उज्जैन का रहने वाले है।