शाजापुर: शाजापुर के डाइट में एफ एल एन प्रशिक्षण के प्रथम चरण की हुई शुरुआत कलेक्टर द्वारा दिया गया शिक्षकों को मार्गदर्शन
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार मंगलवार से विकास खण्ड स्तरीय शाजापुर के एफ एल एन कक्षा एक व दो पढ़ाने वाले शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ। कलेक्टर ने डायट परिसर में पौधारोपण भी किया।