शाजापुर: महुपुरा निवासी युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया
शाजापुर:महुपुरा निवासी युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। बुधवार को अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कारणों के चलते महुपुरा निवासी राजा पिता वहीद ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसको उपचार के लिए परिजन शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को इंदौर रेफर किया गया।