शाजापुर: ग्राम भालूखेड़ा से एक भैंस और पाड़ा चुरा ले गए बदमाश, लालघाटी थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
शाजापुर के ग्राम भालूखेड़ा में बीती रात भैंस चोरी का मामला सामने आया। शाजापुर के ग्राम भालूखेड़ा में लखन पाटीदार के घर के पीछे के हिस्से की दीवार तोड़कर बदमाश एक भैंस और पाड़ा चोरी करके ले गए।चोरी की वारदात के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लालघाटी थाना पहुंचे और चोरी की घटना का विरोध दर्ज कराते हुए चोरों को पकड़ने की मांग की।