लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मुख्य मार्ग पर बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत
लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मुख्य मार्ग पर मंगलवार को अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी रंजीत सिंह के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। तथा सदर अस्पताल में मंगलवार की पूर्वांहन 10:30 पर पोस्टमार्टम कराया गया।