Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image
image

#बलिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 20 शिक्षकों को वितरित किए गए स्टेट हेल्थ कार्ड #अब शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज, बलिया में योजना की शुरुआत #परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शिक्षकों को वितरित किए स्टेट हेल्थ कार्ड #अब सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में शिक्षकों का होगा मुफ्त इलाज #बलिया #मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ अनुबंध कार्यक्रम का आयोजन रविवार को विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, खंदारी परिसर से किए गए राज्यस्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। #कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया गया कि इस योजना से प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के 1.28 लाख से अधिक शिक्षक एवं उनके आश्रित परिवार लाभान्वित होंगे। जनपद बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, 10 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा 1284 स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों के कुल 2534 प्राध्यापकों एवं उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इनमें अब तक 240 शिक्षकों के स्टेट हेल्थ कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि शेष कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है। #इस योजना के अंतर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के नियमित तथा स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत शिक्षकों, राज्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। योजना का संचालन स्टेट एजेंसी फॉर कम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (SACHIS) के माध्यम से किया जाएगा। #योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त एवं कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। लाभार्थियों को स्टेट हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे, जिनके माध्यम से सरकारी और आयुष्मान भारत से संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना किसी अग्रिम भुगतान के भर्ती एवं उपचार की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 20 शिक्षकों को स्टेट हेल्थ कार्ड वितरित किए। #इनमें श्री बजरंगी पीजी कॉलेज, दादर आश्रम सिकंदरपुर के 9 शिक्षक, कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज, दुबहड़ के 1 शिक्षक, अमरनाथ मिश्रा महाविद्यालय, दुबेछपरा के 4 शिक्षक, पूजा देवी महाविद्यालय, रजौली सहतवार के 3 शिक्षक तथा किसान पीजी कॉलेज, रकसा रतसर के 3 शिक्षक शामिल रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ आलोक कुमार, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। #Dm Ballia

Sikanderpur, Ballia | Jul 27, 2026

MORE NEWS

#बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान, दर्जनों ने थामा सपा का दामन

#बलिया

#समाजवादी पार्टी का बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को जनता इंटर कॉलेज नवानगर बंशीबाजार में हुआ। अध्यक्षता पूर्व प्रधान हरिशंकर सिंह और संचालन रामजी यादव ने किया।

#मुख्य अतिथि विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। सपा हमेशा किसान, युवा, महिला और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती है। कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय रहें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

#सम्मेलन में दर्जनों लोगों ने सपा की सदस्यता ली। सभी नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान डॉ. मदन राय, विवेक सिंह, अनंत मिश्रा, भीष्म यादव, शिवजी यादव, आनंद मोहन सिंह, राजकुमार यादव, अखिलेश यादव, टुनटुन राय प्रधान,खुर्शीद आलम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान, दर्जनों ने थामा सपा का दामन #बलिया #समाजवादी पार्टी का बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को जनता इंटर कॉलेज नवानगर बंशीबाजार में हुआ। अध्यक्षता पूर्व प्रधान हरिशंकर सिंह और संचालन रामजी यादव ने किया। #मुख्य अतिथि विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। सपा हमेशा किसान, युवा, महिला और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती है। कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय रहें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। #सम्मेलन में दर्जनों लोगों ने सपा की सदस्यता ली। सभी नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. मदन राय, विवेक सिंह, अनंत मिश्रा, भीष्म यादव, शिवजी यादव, आनंद मोहन सिंह, राजकुमार यादव, अखिलेश यादव, टुनटुन राय प्रधान,खुर्शीद आलम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sikanderpur, Ballia | Jul 27, 2026