बाढ़: बाढ़ अनुमंडल के धनावां मुबारकपुर पंचायत में जेई के नाम पर लाइनमैन पर वसूली का आरोप, किसानों को आवेदन रद्द करने की धमकी
Barh, Patna | Jun 18, 2025 बाढ़ अनुमंडल के धनावां मुबारकपुर पंचायत के कई गांवों के किसानों ने मुख्यमंत्री कृषि विद्युत योजना अंतर्गत बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से बुधवार को लगभग 2 बजे शिकायत की है कि लाइनमैन शिवनारायण जेई नागमणि के नाम पर प्रति बोरिंग तीन हजार रुपये की मांग कर रहा है। जिसमें दो हज़ार रुपये बोरिंग और एक हज़ार रुपये ट्रांसफॉर्मर और तार लगाने के लिए मांगे जा रहे हैं।