महोबा: गोविंद नगर में सास-बहू के बीच मारपीट, कार्रवाई न होने पर एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Jun 22, 2026 दबंगों द्वारा सास-बहू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सुनीता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि लखनलाल, संदीप, शिवा समेत कई लोग घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों महिलाओं को चोटें आईं। आरोप है कि शिकायत के बावजूद कुलपहाड़ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।