मखदुमपुर: मीरा बीघा हाल्ट के समीप सीपीआई(एम) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
सोमवार के दिन 4 बजे मीरा बीघा हाल्ट के समीप सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के मुद्दों पर सरकार की नीतियों का विरोध किया।