नोएडा की पहली बारिश में खुली व्यवस्था की पोल, अंडरपास में फंसी एम्बुलेंस
नोएडा में मानसून की पहली बारिश ने ही जलभराव की गंभीर समस्या उजागर कर दी। सेक्टर-95 फ्लाईओवर के पास बने अंडरपास में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया, जिससे एक NGO की एम्बुलेंस बीच रास्ते में फंस गई। स्मार्ट और हाईटेक सिटी के दावों के बीच जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आई, जिससे मरीजों और आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए।
#Noida #Waterlogging #Monsoon #Sector95 #NoidaAuthority #Ambulance #NCRNews #RainAlert #GroundReality