मुरैना नगर: नूराबाद हाईवे हादसे में अज्ञात शव 2 दिन मुरैना शव गृह में रखा रहा, पोस्टमार्टम के बाद नदी किनारे दफनाया गया
मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को मुरैना जिला अस्पताल के शव गृह में रखकर पहचान के प्रयास किए, लेकिन तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव को छौंदा नदी किनारे दफना दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक भिखारी जैसा प्रतीत हो रहा था।