उधवा: अमानत दियारा पंचायत में पेसा कानून के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन, कई प्रस्ताव पारित
उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अमानत दियारा पंचायत में मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे पेसा कानून के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया फरीदा खातून ने किया। जबकि पंचायत सचिव सत्यनारायण रजवार की उपस्थिति में ग्राम सभा की कार्यवाही संपन्न हुई।