मुरार: खाना परोसने में देरी पर होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग, गाड़ियों और रिसेप्शन में तोड़फोड़
Morar, Gwalior | Jun 3, 2026 ग्वालियर में खाना ऑर्डर लेने में हुई मामूली देरी खूनी दबंगई में बदल गई। 2 जून की रात करीब 11:30 बजे शुरू हुआ विवाद आधी रात तक फायरिंग और तोड़फोड़ में तब्दील हो गया। आरोप है कि संजय यादव, उसके बेटे सुमित यादव और अन्य साथियों ने होटल हाईवे ग्लोरी पर राइफल से गोलियां चलाईं, गाड़ियों और रिसेप्शन को निशाना बनाया और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी।