हरलाखी: उमगांव में आक्रोशित लोगो ने सड़क जाम कर किया आवागमन को बाधित
प्रखंड उमगांव में बाजार चौक लखमा रोड वाले रास्ते में रास्ता अतिक्रमण किये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को अचानक सड़क जाम कर दिया। लखमा पोखर के निकट एक अतिक्रमणकारी द्वारा जबरन सड़क पर पीलर गाड़कर दूसरे व्यक्ति का रास्ता अवरुद्ध करने के उद्देश्य से मकान बनाया जा रहा था। जिसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति द्वारा संबंधित अधिकारियों को की गई। लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई पहल नहीं किये जा सका।