बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के बिचपुरी के पास पुलिस ने 13 किलो अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
देवरनिया पुलिस को नशे के काले कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है गौरतलब है देवरनिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती 16 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे देवरनिया कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कारवाई करते हुए बरेली नैनीताल हाईवे पर ग्राम बिचपुरी के पास से 13 किलोग्राम अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।