पटना ग्रामीण: अगमकुआं: डाक पार्सल वैन से 1737 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित छोटी पहाड़ी के पास मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एक डाक पार्सल वैन को जब्त किया गया,जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। तलाशी के दौरान डाक पार्सल वैन से कुल 193 कार्टन में 1737 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से एक व्यक्ति को