सैदपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों युवाओं से ₹33 लाख से अधिक की ठगी करने वाला डेढ़ वर्ष से फरार ठग को पुलिस ने दबोचा
नौकरी दिलाने का झांसा देकर दर्जनों ज्ञात-अज्ञात युवकों से 33 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के बहुचर्चित मामले में खानपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लगभग डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे ठगी करने वाले गिरोह का सरगना शातिर बदमाश अरविंद कुमार पुत्र विजय राम निवासी बभनचक, खानपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।