मिहींपुरवा: गायघाट में पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले एक दर्जन वाहनों का चालान काटा, जागरूक किया
बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में,गायघाट में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा यातायात नियमों का अनुपालन कराये जाने के दृष्टिगत चौकी प्रभारी गायघाट पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की गई इस दौरान एक दर्जन वाहनों का चालान किया और यातायात नियमों के पालन करने को लेकर सीट बेल्ट हेलमेट लगाने वाहनों को धीमी गति से चलने हेतु जागरूक किया