बांका: ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, बांका पुलिस ने 51 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर खिली खुशी
Banka, Banka | Jun 15, 2026 बांका पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक सराहनीय पहल देखने को मिली। सोमवार की दोपहर 2 बजे एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में बांका पुलिस ने खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंपा। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुल 51 लोगों को उनके मोबाइल लौटाए गए।