कानपुर: रेल बाजार के एक ज्वेलर्स ने कई लोगों का पैसा हड़पकर दुकान की बंद, महिलाओं ने दुकान का किया घेराव
रेल बाजार के एक ज्वेलर्स ने कई लोगों का पैसा हड़पने के बाद दुकान बंद कर ली। पीड़िता ने अपनी बेटी की शादी के जेवर बनने का पैसा जमा किया हुआ था। वहीं क्षेत्र के अन्य लोगों का भी ज्वेलर्स के यहां पैसा या माल फंसा हुआ है पीड़िता समेत और महिलाओं ने शनिवार रात 9:00 बजे दुकान के बाहर हंगामा किया पीड़िता ने रेल बाजार थाने में तहरीर देकर FIR दर्ज कराई है।