कानपुर: बड़ा चौराहा स्थित जेड स्क्वायर मॉल में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले कानपुर पुलिस आयुक्त के निर्देशों पर शनिवार 3:00 बजे कानपुर पुलिस ने बड़ा चौराहा स्थित जेड स्क्वायर मॉल में विस्तृत चेकिंग अभियान चलाया गया। एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 26 जनवरी के कानपुर में सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है।