कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र में महिला ने दो मासूम बच्चियों के साथ खाया जहर, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
चकेरी थाना क्षेत्र के विनोबा इलाके में शनिवार 5:00 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने दो मासूम बच्चियों समेत जहरीला पदार्थ खा लिया। घरेलू कलह के चलते महिला ने कदम उठाया। जैसे ही घरवालों को इस बात की खबर लगी तुरंत ही आनन-फानन में परिजन कांशीराम हॉस्पिटल पहुंचे। जहां तीनों का इलाज किया जा रहा है।