नामकुम: खादगढ़ा बस स्टैंड से 4 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Apr 28, 2026 खादगढ़ा बस स्टैंड से 4 किलो गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार शाम करीब चार बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह गांजा ओडिशा से रांची लाया था और बस के जरिए गिरिडीह ले जाकर बेचने की योजना थी।