बांसवाड़ा: सुभाष नगर सामरिया गांव में अवैध गाजे की खेती के खिलाफ सदर पुलिस ने की कार्रवाई
सदर थाना पुलिस ने अवैध रूप से गाजे की खेती करने के मामले में कार्रवाई की है। सदर थाना अधिकारी बुधराम विशनोई ने गुरुवार शाम 7:30 बजे प्रेस जारी करके जानकारी दी है की मुखबीर के जरिए मिली सूचना पर हेमचंद पिता हकरू मईडा एवं ईश्वर पिता कानजी मईडा निवासी सुभाष नगर सामरिया के दोनों के खेतो मक्का ओर गेहूं की फसल में अवैध रूप से गाजे के हरे पौधे जब्त किए है।