गोविंदगढ़: बिना जानकारी के गोविन्दगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचे विधायक, डॉक्टरों में मचा हड़कंप, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
भीषण गर्मी में बढ़ती मरीजों की भीड़ के बीच सोमवार सुबह 11 बजे रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह अचानक गोविंदगढ़ अस्पताल पहुंच गए। बिना किसी सूचना के विधायक के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन और स्टाफ में हड़कंप मच गया। विधायक ने सीधे अस्पताल के विभिन्न वार्डों का रुख किया और व्यवस्थाओं की हकीकत जानी।