कौंच: लौना गांव में बिजली गुल होने पर सांप ने युवक को डसा, झाड़-फूंक के बाद हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Konch, Jalaun | Jul 1, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के लौना गांव में मंगलवार व बुधवार मध्यरात्रि बिजली गुल होने के दौरान 35 वर्षीय दिलीप पुत्र संतराम को सांप ने डस लिया। परिजनों ने पहले झाड़-फूंक कराई, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे बुधवार सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।