बिजनौर: धामपुर में 11 वर्षीय बालक के हुए अपहरण के मामले में पुलिस ने किया खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 20, 2024 धामपुर के गांव मीमला में 19 जुलाई को 11 वर्षीय शशांक के हुए अपहरण को लेकर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। स्कूल से घर जा रहे मीमला निवासी आशुतोष का 11 वर्षीय पुत्र शशांक को गाँव निवासी गौरव चौहान ने ही मौसा के पास गिरवी रखी जमीन को छुड़ाने के लिए अपहरण कराया था। घटना के बाद पुलिस ने बच्चे को शह कुशल बरामद कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।