बिजनौर: मंडावर के मोहल्ला सम्भा बाजार में स्थित मेले में मारपीट की वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 20, 2024 मंडावर की मोहल्ला सम्भा बाजार में स्थित मेले में एक युवती के साथ हुई छेड़छाड़ का विरोध करने वाले युवक को शरारती तत्वों ने जमकर पीटा था। इस मामले में वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शावेज नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन अभियुक्त फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं।