बिजनौर: मंडावर के सांभा बाजार में स्थित मेले में एक युवति से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को पीटा
Bijnor, Bijnor | Jul 19, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सांभा बाजार में स्थित मेले में मेला देखने गई एक युवति के साथ कुछ शरारती तत्व छेड़छाड़ करने लगे तभी सूचना पर युवती का चाचा मौके पर पहुंचा और उसने इसका विरोध किया। तभी शरारती तत्वों ने दबंगई दिखाते हुए मेले में सरेआम विरोध करने वाले युवक को जमकर पीटा जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।