बरेली: ई-चालान भरना हुआ आसान, अब कोर्ट जाने की जरूरत नहीं: बरेली ट्रैफिक पुलिस ने दी जानकारी
बरेली। उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। अब कोर्ट में लंबित ई-चालान का भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकेगा। पहले ऐसे चालानों के लिए कोर्ट के आदेश का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब पोर्टल पर 'Pay Now' विकल्प से सीधे भुगतान किया जा सकता है। बरेली ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार समय लगभग दोपहर के 2:23 पर बताया।