कांके: हरमू जतरा मैदान और हरमू नदी के किनारे नशा और जुआ में शामिल लोगों के खिलाफ छापेमारी
Kanke, Ranchi | Apr 28, 2026 हरमू जतरा मैदान और हरमू नदी के किनारे नशा और जुआ में शामिल लोगों के खिलाफ छापेमारी की गई है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को इन स्थानों पर नशा और जुआ की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर छापेमारी की गई। अचानक हुई छापेमारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागते नजर आए।