पूर्वी चंपारण:- घोड़ासहन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु को चोरी की TVS अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार किया। झरोखर थाना के सहयोग से की गई कार्रवाई में आरोपी को लैन बसवरिया से पकड़ा गया। आरोपी पर पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।