नवाबगंज: बाराबंकी में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, अलंकरण समारोह में 9 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
बाराबंकी के मसौली क्षेत्र स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ागांव में एक भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 6 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 3 शिक्षा मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार और डायट प्रवक्ता महेंद्र कुमार ने शिक्षकों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।