सिराथू: एंटी करप्शन टीम ने सिराथू रामलीला मैदान के पास एक घर से राजस्व निरीक्षक को ₹25000 की घूस लेते हुए किया गिरफ्तार
सिराथू तहसील के एक राजस्व निरीक्षक मेवा लाल को बुधवार दोपहर प्रयागराज मंडल की एंटी करप्शन टीम ने जमीन की पैमाइश के लिए ₹25000 की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।वादी वीरेंद्र कुमार द्वारा घूस मांगने की शिकायत 26 मई को की गई थी।जिस पर सक्रिय हुई एंटी करप्शन टीम ने सिराथू के रामलीला मैदान के पास एक घर से राजस्व निरीक्षक मेवालाल को गिरफ्तार किया है।