सिराथू: कसिया गाँव में एक बड़े गड्ढे में गिरा सांड, घंटों बाद फायर टीम ने ग्रामीणों की मदद से किया बाहर
सिराथू तहसील क्षेत्र के कसिया गाँव में मंगलवार दोपहर एक बड़ा साँड़ गड्ढ़े में गिर गया।गड्ढे में गिरकर फंसे सांड के चिल्लाने की आवाज आसपास के लोगों ने सुन तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई।काफी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने गांव के लोगों की मदद से गड्ढे में फंसे हुए साँड़ को बाहर निकाला है।