सिराथू: सैनी इलाके में रामायण सुनने जा रही 8 साल की बच्ची के साथ हुआ रेप, सीओ ने बताया- मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
सिराथू छेत्राधिकारी अवधेश विश्कर्मा ने बुधवार दोपहर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सैनी इलाके के एक व्यक्ति द्वारा थाना में तहरीर देकर बताया गया कि उसकी 8 वर्षीय बच्ची जो पड़ोस में रामायण सुनने जा रही थी।इलाके के एक युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि भट्टे के पास उनकी बेटी के साथ गलत कार्य किया गया है।केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।