सिराथू: गिरधरपुर गढ़ी में सड़क के ठीक किनारे बने प्राइमरी स्कूल की वजह से हो चुके कई हादसे, ग्रामीणों को दिक्कत <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
सिराथू तहसील क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गांव में मुख्य सड़क किनारे प्राइमरी स्कूल बना है।जिसकी बाउंड्री सड़क से मिली हुई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने बताया कि इस बाउंड्री वॉल के वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं।सोमवार को भी नजदीक में एक हादसे के दौरान मौत हो गई थी।ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आने-जाने में उन्हें दिक्कत होती है और डर बना रहता है।