बाह: पिनाहट के मनोना गांव में खड़ंजे को लेकर विवाद, मारपीट में चार लोग हुए घायल
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव मनोना में खड़ंजे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। घटना में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी पिनाहट भेजा। शनिवार सुबह 10 बजे बताया कि दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल पक्ष में दो महिलाएं भी शा