बंजरिया: सूंदरपुर में झलमहिया नाला पर बन रहा पुल का कार्य बारिश के कारण हुआ बाधित
सूंदरपुर में झलमहिया नाला पर बन रहा पुल ल कार्य बारिश के कारण प्रभावित हुआ। ग्रामीण अनवर हुसैन व मुखिया अरशद अंसारी ने कहा कि दो पिलर का निर्माण लगभग हो गया हैं। तीसरे पिलर का निर्माण शुरू नही हो सका है। जिससे बारिश में ग्रामीणों को होगी परेशानी। क्योंकि सिकरहना नदी पर बना चचरी पुल बह गया है। झलमहिया भी बरसात के दिनों में मुख्यालय के लिए नाव से उतरना होगा।