चौथम: धुतौली एवं ठुठ्ठी मोहनपुर पंचायत में लगा सहयोग शिविर, लोगों की समस्याएं सुनी गईं
बिहार सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजना के तहत मंगलवार को चौथम प्रखंड की धुतौली एवं ठुठ्ठी मोहनपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। धुतौली पंचायत के मध्य विद्यालय भूतौली मालपा परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन पंचायत की