कटोरिया: कटोरिया में सीमेंट फैक्ट्री निर्माण की कवायद, मिट्टी परीक्षण शुरू, जल्द ही उद्योग मानचित्र पर
Katoria, Banka | May 12, 2026 कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के मनियां पंचायत क्षेत्र में लगभग दो सौ एकड़ पर बनने वाले सिमेंट फैक्ट्री के निर्माण की कवायद शुरू हो गयी है। सिमेंट फैक्ट्री के लिए आवंटित भूमि पर मिट्टी परीक्षण कर सैंपल इकट्ठा किया जा रहा है। सैंपल की जांच के बाद निर्माण को लेकर आगे की प्रक्रिया होगी। सिमेंट फैक्ट्री की स्थापना से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का अवसर होगा।