सूरजगढ़: सूरजगढ़ा नगर परिषद कार्यालय में शोक सभा का आयोजन, सुल्तानगंज के दिवंगत नप सभापति को श्रद्धांजलि दी गई
सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू के निधन पर रविवार अपराह्न 4 बजे सूरजगढ़ा नगर परिषद कार्यालय में शोकसभा का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य पार्षद रूपम देवी, उप मुख्य पार्षद बालेश्वर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे. सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में 28 अप्रैल 2026 को हुई गोलीबारी में मुख्य पार्षद राजकुमार उर्फ गुड्डू जख्मी हो गए थे. जिनकी पटना में मौत हो गई.